
प्रियंका चोपड़ा ने डायरेक्टर राजामौली को दिया था 'अल्टीमेटम', इस शर्त पर 'वाराणसी' को कहा हां
AajTak
एपिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ प्रियंका चोपड़ा अपनी तेलुगू फिल्म में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. ये पिक्चर 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जल्द ही डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में कमबैक कर रही हैं. अब वैरायटी से बातचीत में प्रियंका ने फिल्म साइन करने से पहले एसएस राजामौली को दिए गए 'अल्टीमेटम' के बारे में खुलासा किया. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह फिल्म 'उनमें से कुछ भी नहीं' है जो उन्होंने पहले कभी की है.
प्रियंका ने राजामौली से क्या कहा?
प्रियंका ने कहा, 'यह जो मैंने पहले कभी किया है उससे बिल्कुल अलग है. हम अंटार्कटिका से लेकर... तक यात्रा करते हैं. और वह जो दुनिया बनाते हैं, वे इतनी बड़ी होती हैं, और किसी के पास उनके जैसा विजन नहीं है. इसलिए मैं खुद और ज्यादा देखने के लिए उत्सुक हूं.'
एक्ट्रेस ने निर्देशक से पहले जो कहा था, वह शेयर करते हुए बताया, 'मैंने कहा, 'सुनिए, मैं भारतीय फिल्मों में वापस आ रही हूं. मुझे एक डांस सॉन्ग तो करना ही है. मतलब आपको मुझे डांस करवाना ही होगा.' मुझे पता है कि मैं यह करने वाली हूं, लेकिन हमने अभी तक इसे शूट नहीं किया है. ओके, यह आखिरी चीजों में से एक है, जिसका मैं वाकई इंतजार कर रही हूं. लेकिन हमने पहले ही एक ऐसा डांस सॉन्ग किया है जिसकी कोरियोग्राफी पागलपन वाली थी. यह काफी जटिल है.'
वाराणसी से कमाल करेंगी प्रियंका?
एपिक एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'वाराणसी' के साथ प्रियंका अपनी तेलुगू फिल्म में डेब्यू कर रही हैं. फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं. ये पिक्चर 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी. फिल्म का ऑफिशियल टाइटल नवंबर 2025 में हैदराबाद में एक भव्य इवेंट के दौरान रिवील किया गया था, जिसमें लगभग 50,000 फैंस शामिल हुए थे.

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












