
प्रिंस विलियम के साथ 'अफेयर' पर केट मिडलटन की सहेली रोज हैनबरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
AajTak
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के राजकुमार प्रिंस विलियम और लेडी सारा रोज हैनबरी इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. रोज हैनबरी का शाही परिवार से काफी करीबी रिश्ता है और वह प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन की दोस्त हैं. सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि प्रिंस विलियम का रोज हैनबरी से अफेयर चल रहा है.
ब्रिटेन की रॉयल फैमिली के राजकुमार प्रिंस विलियम और लेडी सारा रोज हैनबरी इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. रोज हैनबरी का शाही परिवार से काफी करीबी रिश्ता है और वह प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन की दोस्त हैं. सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा जोरों पर हैं कि प्रिंस विलियम का रोज हैनबरी से अफेयर चल रहा है. हालांकि, रोज हैनबरी ने इसे खारिज किया है. इस अफेयर की चर्चा को तब और बल मिला जब केट मिडलटन बीमार थीं और घर से बाहर नहीं निकल पा रही थीं. इसी बीच लेडी सारा रोज हैनबरी को लेकर अफेयर की चर्चा शुरू हो गई. रोज हैनबरी डेविड चोलमोंडेली की पत्नी हैं, जो चोलमोंडेली के 7वें मार्क्वेस है.
बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंसिंग्टन पैलेस ने 19 जनवरी को पेट की सर्जरी से उबरने को लेकर केट मिडलटन की गैर-मौजूदगी के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि वह ईस्टर तक वापस आ जाएंगी. इन सबके बीच खबरें थीं कि केट मिडलटन को विंडसर में उनकी पसंदीदा फार्म शॉप पर देखा गया था. हालांकि, बाद में इसे खारिज कर दिया गया.
रोज हैनबरी ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी केट की लंबे समय तक गैर-मौजूदगी के बीच सारा रोज हैनबरी के साथ प्रिंस विलियम की अफवाहों ने इंटरनेट पर धूम मचा दी. लोग यहां तक कहने लगे कि प्रिंस विलियम की हैनबरी से एक बेटी है. हालांकि, रोज हैनबरी ने अफेयर्स को लेकर चल रही अफवाह पर अपनी चुप्पी तोड़ी. रोज हैनबरी ने द बिजनेस इनसाइडर को बताया कि ये सब अफवाह ही है और यह पूरी तरह से झूठ है. एक टैब्लॉइड रिपोर्ट के अनुसार, विलियम ने भी कथित तौर पर बेवफाई को लेकर अपनी बातें रखीं और अफेयर जैसी बातों को सिरे से ख़ारिज कर दिया.
2019 में भी आई थी अफेयर की खबर शाही परिवार के साथ हैनबरी के संबंध पीढ़ियों से चले आ रहे हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उनकी दादी, लेडी एलिजाबेथ लैम्बर्ट ने 1947 में महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप की शादी में दुल्हन की सहेलियों के रूप में काम किया था. ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रिंस और हैनबरी के अफेयर की खबर सामने आई है. साल 2019 में भी इन दोनों की अफेयर की खबर सुर्खियों में थी. उस दौरान बताया गया था कि प्रिंस विलियम ने हैनबरी के साथ अपना वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया था. इन सभी विवादों बीच रोज हैनबरी ने पहली बार सामने आकर अफेयर को खारिज किया है.

ईरान की पार्स गैस फील्ड पर हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में गैस फील्ड पर हमले की धमकी दी थी. जिसके बाद अब बहरीन के नेचुरल गैस रिफाइनरी पर ईरान ने हमला कर दिया है. बहरीन और सऊदी के बॉर्डर के पास बनी गैस फैसिलिटी पर ईरान ने मिसाइल दागी है. यह हमला इतना खतरनाक था का इसका असर बहरीन और सऊदी को जोड़ने वाले किंग फहाद पुल पर भी पड़ा है. पुल भी डैमेज हो गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.










