
प्रिंस फिलिप: ब्रिटिश महारानी का पति जो ‘राजा’ ना था, करियर छोड़ दुनिया संभाली!
AajTak
ब्रिटिश शाही परिवार के नियमों की मानें, तो अगर कोई महिला किसी से शादी करती है और वो बाद में महारानी बन जाती है, तो उसका पति कभी भी राजा बनने की लाइन में नहीं होगा. बल्कि उनकी सबसे बड़ी संतान अगले राजा या रानी का पद ग्रहण करेगी.
ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन हो गया है. बीते दिन शाही परिवार की ओर से इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद से ही ब्रिटेन गमगीन है. प्रिंस फिलिप जल्द ही 100 साल के होने वाले थे, हाल ही में उन्होंने कोरोना को मात भी दी थी. प्रिंस फिलिप और क्वीन एलिज़ाबेथ की जोड़ी ने करीब सात दशक तक शाही परिवार की परंपराओं को आगे बढ़ाया.महारानी के पति, लेकिन राजा नहीं प्रिंस फिलिप शुरुआती वक्त से ही ब्रिटिश शाही परिवार के नियमों को लेकर परेशान रहते थे. जब प्रिंस फिलिप और एलिज़ाबेथ की शादी हुई, तब ज्यादा दिक्कतें नहीं आईं. लेकिन 1952 में जब एलिज़ाबेथ ब्रिटेन की महारानी बनीं, तब सबकुछ बदल गया. क्योंकि तब सिर्फ एलिज़ाबेथ ही ब्रिटेन के सेंटर में आ गई थीं. और उस वक्त तो कॉमनवेल्थ देशों में शाही परिवार की धाक काफी ज्यादा थी. सबसे खास बात ये भी है कि प्रिंस फिलिप दुनिया के सबसे बड़े शाही परिवार की महारानी यानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पति थे, लेकिन वो कभी राजा नहीं थे और ना ही राजा बनने की कतार में थे. क्योंकि ब्रिटिश शाही परिवार के नियमों की मानें, तो अगर कोई महिला किसी से शादी करती है और वो बाद में महारानी बन जाती है, तो उसका पति कभी भी राजा बनने की लाइन में नहीं होगा. बल्कि उनकी सबसे बड़ी संतान अगले राजा या रानी का पद ग्रहण करेगी.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








