
प्राचीन मंदिर पर चढ़कर महिला टूरिस्ट करने लगी डांस, हुआ बवाल
AajTak
सिक्योरिटी गार्ड ने धार्मिक स्थल की सीढ़ियों से महिला को जबरन नीचे उतारा. नीचे आते ही भीड़ में से कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई की. फिर बाद में महिला को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. उस पर तगड़ा जुर्माना भी लगाया गया है. लोगों ने महिला के कृत्य को 'अपमानजनक' करार दिया है.
ऐतिहासिक टेंपल पर चढ़कर डांस करने वाली एक महिला को भीड़ ने घेर लिया. जब वह सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रही थी तब भी लोगों ने उसे मना किया था लेकिन वह नहीं मानी. बाद में सिक्योरटी गार्ड ने महिला को जबरन नीचे उतारा. नीचे आते ही भीड़ में से कुछ लोगों ने उसके साथ हाथापाई की. बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया.
मामला मेक्सिको का है. जहां सोमवार को एक महिला पर्यटक प्राचीन Mayan Temple के ऊपर चढ़कर नाचने लगी. इस दौरान लोग उससे नीचे आने की अपील करते रहे लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी. पिरामिड के ऊपर खड़ी महिला कभी अपने हाथ हिलाती तो कभी कमर हिलाकर डांस करती दिखाई दी.
आरोपी महिला की पहचान स्पेनिश नागरिक के तौर पर हुई है. उसकी इस हरकत को स्थानीय लोगों ने 'अपमानजनक' करार दिया है. साथ ही उसके खिलाफ एक्शन की मांग की है. कुछ लोगों ने महिला को जेल भेजने की भी बात कही.
A disrespectful tourist climbs an ancient Mayan pyramid in Mexico and gets booed pic.twitter.com/ZMAnwf0Euo
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिखाया गया कि कैसे एक महिला नियमों को ताक पर रखते हुए सीढ़ियों के सहारे प्राचीन माया पिरामिड के ऊपर पहुंच गई. जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र था. इस स्थल को 2007 में यूनेस्को द्वारा विश्व के नए 7 आश्चर्यों में से एक रूप में नामित किया गया था.
महिला पर पर जुर्माना लगाया गया

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








