
प्रसव के बाद महिला को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस में ब्लास्ट... ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, घटना का खौफनाक Video
AajTak
महाराष्ट्र के जलगांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया. दरअसल, यहां प्रसव के बाद महिला और उसके परिजनों को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस में ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में ड्राइवर की सूझबूझ से सभी की जान बच गई. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और कुछ ही पलों में लपटें उठने लगीं. घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
महाराष्ट्र के जलगांव में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां प्रसव के बाद महिला और उसके परिजनों को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस दौरान ड्राइवर की सूझबूझ और फुर्ती से एंबुलेंस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए. धमाके के बाद एंबुलेंस में आग लग गई और कुछ ही समय में आग के शोले उठने लगे. सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार, ये हादसा जलगांव शहर के हाइवे रोड पर बीती रात हुआ, एंबुलेंस में रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया था, जिसकी वजह से एंबुलेंस में आग फैल गई. धमाका इतना तेज हुआ कि दूर-दूर तक आग की लपटें नजर आने लगीं. सड़क पर आने-जाने वालों में हड़कंप मच गया.
यहां देखें Video
दूर-दूर तक आग के शोले नजर आए. लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों को पता चला तो घटनास्थल के पास पहुंचे और मदद की कोशिश की. एंबुलेंस के ड्राइवर ने मरीज और उसके परिजनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
हादसे के कारण और जांच
इस हादसे के पीछे मुख्य वजह ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट माना जा रहा है. अभी यह साफ नहीं है कि सिलेंडर में विस्फोट क्यों हुआ, लेकिन प्राथमिक जांच में सिलेंडर में तकनीकी खराबी का अनुमान लगाया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











