
प्रशांत किशोर का तेजस्वी यादव पर हमला- 10 लाख नौकरी का वादा युवाओं के साथ छलावा
AajTak
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब जनता किसी के झूठे आश्वासन के नाम पर अपना मत दे तो इसमें दोष जनता का का ही है. प्रशांत ने कहा कि ये वो लोग हैं कि जिन्होंने बिहार को 15 साल में रसातल में पहुंचाया है.
जन सुराज पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने यात्रा के 113वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के मांझा प्रखंड के धरम परसा हाईस्कूल स्थित जन सुराज पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा से की. इसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय मीडिया से संवाद किया. गोपालगंज प्रशांत किशोर की पदयात्रा का चौथा जिला है.
प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जब जनता किसी के झूठे आश्वासन के नाम पर अपना मत दे तो इसमें दोष जनता का का ही है. प्रशांत ने कहा कि ये वो लोग हैं कि जिन्होंने बिहार को 15 साल में रसातल में पहुंचाया है.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को माफी मांगनी चाहिए कि राजद के 15 साल के शासन में इन्होंने नौकरियां नहीं दी. पिछले साल नीतीश कुमार ने 15 अगस्त को गांधी मैदान से खड़े होकर कह दिया कि सभी नौकरियां हम 1 साल में दे देंगे. करीब 5 महीने बाद आज कितनी नौकरी बंटी है, सबके सामने है. नौकरियों के नाम पर बस लाठियां बरसाई जा रही हैं.
जातीय जनगणना के सवाल प्रशांत किशोर ने मीडिया को बताया कि ऐसी कोई भी जानकारी जिससे सरकार के पास समाज के बारे में बेहतर जानकारियां आएं उसका स्वागत होना चाहिए. लेकिन सभी पक्षधरों का सवाल है कि जातीय जनगणना का वैधानिक आधार क्या है. राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए इसका कोई वैधानिक आधार नहीं है ,बल्कि ये सर्वे है. जहां तक समाज के विभिन्न वर्गों की समाज की संख्या की बात है तो उनकी जनगणना स्वतंत्रता के बाद से हो रही है फिर भी बिहार में दलित आज सबसे बदहाल स्थिति में हैं. उसके बावजूद सरकार ने उनकी स्थिति को बेहतर बनाने के लिए क्या कदम उठाये हैं.
पीके ने आगे कहा कि केवल जनगणना या सर्वे करा लेने से लोगों की स्थिति नहीं सुधरेगी, बल्कि इन लोगों की स्थिति तब सुधरेगी जब उन जानकारियों पर आप इमानदारी से कुछ बेहतर प्रयास करेंगे. आगे प्रशांत ने कहा कि जातिय जनगणना की समाज में जातीय विद्वेष फैलाना, लोगों को लड़ाना और एक दूसरे को बांटने का प्रयास है, ताकि अगला चुनाव किसी तरह से निकल जाए.
दो अक्टूबर 2022 को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से शुरू हुई पदयात्रा पश्चिम चंपारण, शिवहर और पूर्वी चंपारण होते हुए गोपालगंज पहुंची. आज गोपालगंज में पदयात्रा का 8वां दिन है. प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ मांझा प्रखंड से चलकर बथुआ, साफापुर, अहिरौलिया, सिपाहखास, बैकुण्ठपुर,प्रतापुर, देवरिया, बंगरा, होते हुए थावे प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के पंडित के हरपुर, जगदीशपुर, दतिवाना पंचायत में स्थित बिशम्बरपुर हाई स्कूल में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









