
'प्रवासी मजदूरों के हाथ में नगदी दे सरकार', पलायन शुरू होते ही बोले राहुल गांधी
AajTak
एक तरफ देश में कोरोना के मामलों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है, तो वहीं लॉकडाउन की आशंका के बीच एक बार फिर से प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को वैक्सीनेशन बढ़ाने के साथ-साथ मजदूरों को पैसे देने का सुझाव दिया है.
देश में कोरोना के आंकड़ों ने फिर से डराना शुरू कर दिया है. कोरोना के लौटते ही पाबंदियां और सख्तियां भी लौट आई हैं. इस बीच दोबारा टोटल लॉकडाउन लगने का डर भी सताने लगा है. यही वजह है कि प्रवासी मजदूरों का जो पलायन पिछले साल देखने को मिला था, वैसे ही पलायन की शुरुआत इस साल भी हो चुकी है. इस पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को कुछ सुझाव भी दिए हैं, साथ ही तंज भी कसा है. केंद्र सरकार की फ़ेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मज़दूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं। टीकाकरण बढ़ाने के साथ ही इनके हाथ में रुपय देना आवश्यक है- आम जन के जीवन व देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए। लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से ऐलर्जी है! राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "केंद्र सरकार की फेल नीतियों से देश में कोरोना की भयानक दूसरी लहर है और प्रवासी मजदूर दोबारा पलायन को मजबूर हैं. सरकार को वैक्सीनेशन बढ़ाने के साथ-साथ ही इनके हाथ में रुपये देना जरूरी है. ये न सिर्फ आम जनजीवन बल्कि देश की अर्थव्यवस्था दोनों के लिए बेहतर होगा." हालांकि, राहुल गांधी ने अगली ही लाइन में केंद्र सरकार पर तंज भी कसा. उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन अहंकारी सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी है!"
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











