
प्रयागराज में दो सीटों पर सपा उम्मीदवारों का हुआ निर्विरोध निर्वाचन, कल 21 ब्लाकों में डाले जाएंगे वोट
ABP News
प्रयागराज में कल ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिये वोट डाले जाएंगे. यहां दो सीटों पर सपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गये हैं. यहां कुल 23 ब्लॉक हैं.
Block Pramukh Chunav in Prayagraj: ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए कल संगम नगरी प्रयागराज में भी वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक होगा. इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी. प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्व मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है. पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने आज मतदान से एक दिन पहले केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायज़ा लिया और मातहतों को ज़रूरी हिदायत दी. प्रयागराज में कुल तेईस ब्लाक हैं. इनमे से दो ब्लाकों में आज नाम वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचन हो गया. ऐसे में अब यहां कल सिर्फ इक्कीस ब्लाकों में ही मतदान होगा. प्रयागराज में कौंधियारा और प्रतापपुर ब्लाक में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. विपक्ष ने बीजेपी पर लगाया आरोपMore Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












