
प्रयागराज: प्रधान पद के उम्मीदवारों को मिले बराबर वोट, टॉस से हुआ जीत-हार का फैसला
AajTak
प्रयागराज के सोरांव के करौदी गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले. इसलिए जीत के लिए टॉस का सहारा लिया गया. टॉस में जीते भुंवरलाल को विजयी घोषित कर ग्राम प्रधान का सर्टिफिकेट दिया गया.
यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना काफी धीमी गति से चल रही है. प्रयागराज में रात आठ बजे तक 23 विकास खंडों में 271 ग्राम प्रधान पद, ग्राम पंचायत सदस्य के 184 और बीडीसी के 268 पदों का रिजल्ट घोषित हो पाया. जिला पंचायत के 84 पदों में से अभी तक किसी पद का रिजल्ट घोषित नहीं हो पाया है. वहीं, प्रयागराज के सोरांव के करौदी गांव में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले. इसलिए जीत के लिए टॉस का सहारा लिया गया. टॉस में जीते भुंवरलाल को विजयी घोषित कर ग्राम प्रधान का सर्टिफिकेट दिया गया. राजबहादुर और भुंवरलाल दोनों को बराबर 170 मत मिले थे. इसके बाद आरओ सुरेश चंद्र यादव ने टॉस कराया. भुंवरलाल टॉस जीतकर करौंदी गांव के प्रधान बन गए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











