
प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से कैदी फरार, गैंगरेप मामले में ठहराया गया था दोषी
AajTak
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सामूहिक बलात्कार का दोषी प्रयागराज जेल से भाग गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सामूहिक बलात्कार का एक दोषी नैनी सेंट्रल जेल से भाग गया. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चार जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है. यहां स्थित नैनी सेंट्रल जेल से एक बंदी के फरार होने की खबर सामने आई है. इस कैदी का नाम कालीचरण बताया गया है जो कि गैंगरेप के मामले में दोषी करार देकर यहां लाया गया था. दोषी को खेत पर ले जाया गया था, जहां से वह फरार हो गया. कैदी के फरार होने की सूचना के बाद नैनी सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने एक हेड वार्डर और तीन अन्य वार्डर (सिपाही) को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है.
चार अफसरों पर गिरी गाज बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सामूहिक बलात्कार का दोषी प्रयागराज जेल से भाग गया. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सामूहिक बलात्कार का एक दोषी नैनी सेंट्रल जेल से भाग गया. उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में चार जेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है.
महोबा निवासी कालीचरन को शनिवार दोपहर काम के लिए खेत में ले जाया गया था. जेल सूत्रों ने बताया कि शाम को गिनती के दौरान वह लापता पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि कालीचरण को सामूहिक बलात्कार मामले में दोषी ठहराया गया था और पांच महीने पहले नैनी सेंट्रल जेल भेज दिया गया था.
महोबा से लाया गया था नैनी, पुलिस ने कई टीमें की गठित प्रयागराज के नैनी केंद्रीय कारागार से सजायाफ्ता कैदी काली चरण के फरार होने के बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की हैं. सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी. जेल सूत्रों ने बताया कि महोबा का निवासी सजायाफ्ता कैदी काली चरण शनिवार को नैनी जेल से फरार हो गया. उसे खेत में काम कराने के लिए दोपहर में ले जाया गया था और शाम को गिनती के समय कैदी के फरार होने की पुष्टि हुई. उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. काली चरण को सामूहिक दुष्कर्म मामले में सजा सुनाई गई थी. उसे पांच महीने पहले महोबा से नैनी केंद्रीय कारागार में लाया गया था.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







