
प्रयागराज एक्सप्रेस में 11 बोतल शराब और 1.28 लाख कैश के साथ पकड़े गए दो टीटीई, DRM ने किया सस्पेंड
AajTak
दिल्ली से प्रयागराज जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा. इस दौरान टीटीई के बैग से शराब और कैश मिला. इसके बाद विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर डीआरएम ने दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया. अब आगे दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.
उत्तर प्रदेश में संगम नगरी प्रयागराज के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में विजिलेंस की टीम ने छापा मारा. इस दौरान टीटीई के पास शराब की बोतलें और कैश मिला. इसको लेकर टीटीई से पूछताछ की गई और छोड़ दिया गया. पूछताछ की रिपोर्ट पूरी तरह गुप्त रखी गई थी. इसके बाद देर शाम डीआरएम ने दोनों टीटीई के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया.
जानकारी के अनुसार, रेलवे के डीआरएम ने जिन दो टीटीई को सस्पेंड किया है, उनमें आरके यादव और राम लखन शामिल हैं. दोनों की ड्यूटी प्रयागराज एक्सप्रेस में थी. विजिलेंस टीम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी. रेलवे सीपीआरओ के मुताबिक, दोनों टीटीई के खिलाफ डीआरएम की तरफ से निलंबन की कार्रवाई की गई है. अब आगे विजिलेंस क्या रिपोर्ट करती है, उसके हिसाब से एक्शन लिया जाएगा.
बता दें कि दिल्ली से प्रयागराज आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में टीटीई के खिलाफ शिकायतें मिली थीं. इसके आधार पर विजिलेंस की टीम दिल्ली से चलकर उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी, तभी टीम को शराब और कैश की भनक लग गई. जब ट्रेन प्रयागराज पहुंची तो पहले से खड़ी टीम ने दोनों टीटीई को पकड़ लिया और उनके बैग की तलाशी ली. इस दौरान टीटीई के बैग से 1 लाख 28 हजार रुपये कैश मिले और 11 शराब की बोतलें भी बरामद हुईं.
सस्पेंड किए गए टीटीई पर लगे ये गंभीर आरोप
आरोप है कि टीटीई यात्रियों की डिमांड पर उनको महंगे दामों में शराब उपलब्ध कराते थे. विजिलेंस की टीम दिल्ली से ही दोनों के पीछे लगी थी. फिलहाल दोनों टीटीई को सस्पेंड कर दिया गया है. अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











