
प्रदूषित Yamuna में नहा कर महिलाओं ने शुरू किया छठ, झाग वाले पानी में ही दिया जायेगा अर्घ्य?
AajTak
आज दिल्ली में यमुना नदी की जो तस्वीर सामने आई, उसने पर्यावरण और नदियों को लेकर सजग रहने वाले हर शख्स को शर्मिंदा और चिंतित कर दिया. कालिंदी कुंज में यमुना नदी के पानी में जहरीले झाग की मोटी चादर तैरती नजर आई और उसी में छठ पूजा करने वाली महिलाएं आस्था की डुबकी लगाती भी नजर आईं. यमुना के मैली होने की तस्वीर ऐसे वक्त सामने आई जब पूर्वांचल के लोगों की लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो चुका है. आज नहाय खाय से छठ महापर्व की शुरुआत हुई है. नहाय खाय के विधान के मुताबिक महिलाएं अपने-अपने इलाके की पवित्र नदियों में स्नान कर उसी नदी के पानी से प्रसाद तैयार करती हैं. देखें ये खास रिपोर्ट.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











