
प्रदूषण से सावधान! दिल्ली की एयर क्वालिटी 'बहुत खराब', कई इलाकों का AQI 300 के पार
AajTak
Delhi Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 274 मापा गया और अधिकतर इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार बना हुआ है. ऐसे में प्रदूषण से सावधान रहने की जरूरत है.
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज यानी 29 अक्टूबर को प्रदूषण से कुछ राहत मिली है. हालांकि, पिछले दिनों से तुलना करें तो बीते दिन के मुकाबले दिल्ली के एक्यूआई में मामूली कमी आई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का औसत एक्यूआई 274 मापा गया और अधिकतर इलाकों का एक्यूआई भी 300 के पार बना हुआ है. हालांकि, आज कहीं भी 400 के पार आंकड़ा नहीं गया है. बता दें कि हर साल इस मौसम में दिल्ली की हवा दमघोंटू हो जाती है. अभी पिछले हफ्ते भी दिल्ली का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था.
दिल्ली का AQI लगातार चिंता का विषय दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगातार चिंता का विषय बना हुआ है. जैसे-जैसे सर्दियों का मौसम आता है, वैसे-वैसे दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिससे दिल्लीवासियों के लिए यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन जाता है.
दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कई कारण हैं, जिनमें प्रमुख हैं वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य, औद्योगिक प्रदूषण और पराली जलाना. दिल्ली सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समय-समय पर वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न उपाय लागू करते रहते हैं. इनमें वाहनों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए ऑड-ईवन स्कीम, निर्माण कार्यों पर रोक और पराली जलाने पर सख्ती जैसी पहल शामिल हैं.
कई जगहों का AQI 300 से नीचे
कुल मिलाकर 24 घंटे का औसत AQI 300 से नीचे दर्ज गया गया है. ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज सुबह 7 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 दर्ज किया गया है. कल शाम से हवा की गुणवत्ता "खराब" श्रेणी में है. यह पिछले कुछ दिनों की तुलना में वायु गुणवत्ता में सुधार है. दिल्ली के 37 वायु गुणवत्ता मापने वाले स्टेशनों में से लगभग 10 स्टेशन अभी भी "बहुत खराब" AQI (300+) दिखा रहे हैं, जबकि अन्य सभी स्टेशन वर्तमान में "खराब" (200-300) AQI दिखा रहे हैं. इंडिया गेट, अलीपुर, आनंद विहार, नरेला, बवाना, आया नगर, जहांगीरपुरी, सोनिया विहार, विवेक विहार और वज़ीरपुर का AQI "बहुत खराब" श्रेणी में है.
दिवाली से पहले ही बिगड़ी दिल्ली- NCR की हवा

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







