
प्रदीप शर्मा का कलेक्शन एजेंट था पति, NIA के पास पहुंची मुंबई की महिला
AajTak
मुंबई निवासी 30 वर्षीय गुंजन सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, "मेरे पति अनिल सिंह प्रदीप शर्मा की अवैध गतिविधियों के लिए उनके कलेक्शन एजेंट के रूप में काम कर रहे थे."
मुंबई की एक महिला ने शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से संपर्क करते हुए दावा किया कि उसका पति प्रदीप शर्मा के लिए कलेक्शन एजेंट के रूप में काम कर रहा था. प्रदीप शर्मा ने को एंटी टेरर एजेंसी ने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक प्लांट करने और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में बीते दिनों गिरफ्तार किया था. मुंबई निवासी 30 वर्षीय गुंजन सिंह ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, "मैं कहती हूं कि मेरे पति अनिल सिंह प्रदीप शर्मा की अवैध गतिविधियों के लिए उनके कलेक्शन एजेंट के रूप में काम कर रहे थे." महिला ने यह भी दावा किया कि अनिल सिंह ने उसे कई बार बताया था कि उसके प्रदीप शर्मा, बच्ची सिंह के साथ अच्छे संबंध हैं और मेरे पति इन अधिकारियों के अवैध लेनदेन को संभालते थे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











