
प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों के आगे नरम पड़ी राजस्थान सरकार, आज बुलाई जाएगी मीटिंग
AajTak
Rajasthan Youth Protest: लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों की राजस्थान सरकार ने कुछ मांगें मानी और लिखित आश्वासन दिया. पिछले 7 दिनों से लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर नौकरियों की मांग को लेकर युवा धरना दे रहे थे.
Unemployed Federation Protest: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नौकरियों के लिए आंदोलन कर रहे बेरोजगारों को राजस्थान सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है. सरकार ने आंदोलनकारियों की कुछ मांगो को मान लिया है, वहीं कुछ को लेकर वार्ता की बात कही है. गौरतलब है कि पिछले 7 दिनों से लखनऊ कांग्रेस कार्यालय के बाहर नौकरियों की मांग को लेकर युवा धरना दे रहे थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











