
प्रतापगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए राजा भैया और बीजेपी आमने-सामने, दावे ने मचाई खलबली
ABP News
प्रतापगढ़ में राजा भैया ने 42 जिला पंचायत सदस्यों के साथ होने का दावा किया है. राजा भैया के दावों के बाद खलबली मच गई है.
प्रतापगढ़. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी, राजा भैया की जनसत्ता लोकतांत्रिक दल, सपा व कांग्रेस के बीच महासंग्राम छिड़ चुका है. राजा भैया ने प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले 42 जिला पंचायत सदस्य साथ होने का दावा कर खलबली मचा दी है. राजा भैया का कहना था कि उनके साथ पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के साथ भारी संख्या में निर्दलीयों का समर्थन है. राजा भैया के इस बयान के बाद बीजेपी ने जिला पंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह व भोज का आयोजन किया. उस आयोजन को देखकर ये कहा जा सकता था कि बीजेपी किसी भी कीमत पर प्रतापगढ़ की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी अपने हाथ नही देना चाहती है. जिला पंचायत चुनाव में मात्र 6 सीटों पर सिमटी बीजेपी के पंचायत सदस्यों के सम्मान समारोह व भोज में जिले के दिग्गज नेता शामिल हुए. इसमें कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायक तक व बीजेपी सांसद सांगमलाल गुप्ता भी मौजूद रहे.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












