
प्यार में थीं फराह खान, नंगे पैर हाजी अली जाकर मांगी थी शादी की मन्नत, फिर...
AajTak
फराह खान ने हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच' में अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की. उन्होंने बचपन की आर्थिक तंगी और प्यार के लिए किए गए अकल्पनीय कामों का खुलासा किया. फराह ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार हाजी अली तक नंगे पांव चलकर शादी की मन्नत मांगी थी.
फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान को हाल ही में काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो 'टू मच' में देखा गया. इस शो में फराह ने अपने बचपन, आर्थिक तंगी, बॉलीवुड में शोषण और यूट्यूब चैनल पर खुलकर बात की. शो के दौरान काजोल और ट्विंकल से बातचीत में फराह ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने कभी अपने प्यार के लिए अकल्पनीय काम किया था.
प्यार के लिए फराह खान ने किया कुछ ऐसा
अपनी कहानी बताते हुए फराह खान ने ज्यादा डिटेल्स दिए बिना कहा, 'मैं एक बार हाजी अली तक नंगे पांव चलकर उस आदमी से शादी की मन्नत मांगने गई थी, जिससे उस समय मुझे लगता था कि मैं प्यार करती हूं.' फराह ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'शुक्र है हाजी अली ने मेरी फरियाद नहीं सुनी.' काजोल ने बातचीत को और मजेदार बनाते हुए कहा, 'भगवान बेहतर जानते थे.'
इस एक्टर पर था क्रश
शो में ही फिल्ममेकर ने यह भी खुलासा किया कि बचपन में अनन्या पांडे के पिता और एक्टर चंकी पांडे पर उनका जबरदस्त क्रश था. अनन्या, जो फराह खान के साथ शो में आई थीं, फराह के चंकी की तारीफ करते ही शरमाने लगीं. इसके अलावा अनन्या ने यह भी बताया कि एक खास प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान फराह खान की डांट के बाद वो सेट से रोते हुए चली गई थीं. इस पर फराह ने चुलबुले अंदाज में कहा कि उनकी फिल्म के सेट से जो भी एक्ट्रेस रोते हुए जाती है, वह आगे चलकर सुपरस्टार बन जाती है. काजोल, फराह से पूरी तरह सहमत थीं. उन्होंने कोरियोग्राफर के बयान का समर्थन भी किया.
शोषण का किया सामना

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










