
प्यार, ब्रेकअप और हत्या... युवक ने किया पूर्व प्रेमिका के लवर का मर्डर
AajTak
ठाणे के कल्याण में युवक की हत्या के आरोपी पकड़े गए हैं. लकड़ी की पूर्व प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या की थी. दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी. इसके बादे भरे बाजार युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मुंबई (Mumbai) से सटे कल्याण (Kalyan) में रविवार शाम को युवक की हत्या कर दी गई थी. भरे बाजार युवक को चाकू से गोदकर मार डाला गया है. मृतक की पहचान 22 साल के आदित्य बर के रूप में हुई थी. वह गोवंडी इलाके का रहने वाला था. पुलिस ने हत्या के इस मामले में गहराई से जांच शुरू की थी.
जांच में खुलासा हुआ कि आदित्य की हत्या करने वाला उसकी प्रेमिका का पूर्व प्रेमी है. कल्याण पुलिस ने हत्या के मास्टर माइंड सहित वारदात में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की आदित्य के साथ फोन पर कहासुनी हुई थी. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आदित्य को मार डाला.
कुछ समय पहले हुआ था ब्रेक-अप
कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस के मुताबिक, 19 साल की लड़की का ललित नाम के लड़के साथ प्रेम संबंध था. मगर, कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद लड़की आदित्य बर के साथ रिलेशनशिप में आ गई थी. इस बात की जानकारी ललित को भी लग गई थी.
लड़की को लेकर ललित और आदित्य के बची फोन पर विवाद भी हुआ था. रविवार की शाम लड़की दिवा से कल्याण आई हुई थी. आदित्य भी उसके साथ मौजूद था. ललित अपने कुछ दोस्तों के साथ आदित्य से मिलने पहुंचा. उनके बीच जमकर कहासुनी हुई. इसी बीच ललित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आदित्य को चाकुओं से गोद दिया.
मुख्य आरोपी दो दोस्तों के साथ हो गया था फरार

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस यानी संसद को है, राष्ट्रपति को नहीं. ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा.

जिस समय दुनिया में भारत में चल रही AI समिट की वाहवाही हो रही थी. दुनिया के तमाम देशों के राष्ट्रप्रमुख भारत की क्षमताओं और लीडरशिप के कायल हो रहे थे. तब कांग्रेस की यूथ विंग का 'राजनीतिक विरोध'... कुंठा और हताशा की सारी सीमाओं को पार कर गया और फिर उन्होंने जो किया, उसे शर्मनाक, फूहड़ता, निर्लज्जता और 'राजनीतिक अधोपतन' ही कहा जा सकता है. कांग्रेस की यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने किसी पूर्व नियोजित योजना के तहत सुरक्षा घेरा तोड़कर AI समिट में प्रवेश किया.

आज की घटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी विरोध में अपने कपड़े उतारकर AI Impact Summit में भारत को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदा किया. इस प्रकार के विरोध को राजनीति नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह देश के सम्मान के खिलाफ है. युवा नेताओं की इस हरकत ने देश की छवि को प्रभावित किया है. राजनीतिक विरोध करना अपनी बात सामने रखने का तरीका होता है लेकिन इस तरह के प्रदर्शन से देश के हितों को नुकसान होता है.

यह वीडियो कांग्रेस द्वारा AI समिट में किए गए विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित है. दिल्ली पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष के विरोध ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या यह विरोध राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश की सकारात्मक विकास खबरों पर भी चर्चा की गई है. देखें खबरदार.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.






