
प्यार, निकाह फिर हत्या... वारदात के बाद थाने पहुंचा पति बोला- मैंने पत्नी को मारा, मुझे गिरफ्तार करो
AajTak
बिहार के किशनगंज में दो साल पहले लव मैरिज करने वाले युवक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंचा. वहां पुलिस के सामने जाकर बोला, "मैंने अपनी पत्नी की हत्या की है, मुझे गिरफ्तार करो." पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.
बिहार के किशनगंज में सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा. पुलिस के सामने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी ने दो साल पहले लव मैरिज की थी. जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सिंघिया कुलामनी गांव में एक भट्टे के पास महिला की लाश मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शिनाख्त कराई, तो उसकी पहचान बहादुरगंज के गांगी की रहने वाली 20 साल की निसरत जहां के रूप में हुई.
निसरत जहां की शादी दो साल पहले बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के गांगी हाट के रहने वाले मो. रब्बानी के साथ हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. एक साल पहले दोनों के बेटी भी हुई थी. बताया जा रहा है कि रब्बानी ने बच्ची को किसी को दे दिया था.
मेला घुमाने की बात कहकर महिला को ले गया था पति
पुलिस का कहना है कि निसरत हालामाला गांव में अपने मायके में रह रही थी. उसका पति रब्बानी उसे देर रात मेला घुमाने की बात कहकर साथ ले गया था. इसके बाद सुबह निसरत की लाश बरामद हुई.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतका निसरत जहां के पति रब्बानी ने हत्या के बाद थाने में सरेंडर किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











