
'प्यार तुम्हें आजाद करे', विजय देवरकोंडा संग बॉन्ड पर इमोशनल हुईं रश्मिका मंदाना, कही ये बात
AajTak
एक सोशल मीडिया यूजर ने रश्मिका और विजय की शादी की कुछ फोटोज डालते हुए एक प्यारा पोस्ट लिखा था. शख्स ने दोनों के प्यार को 'एक स्वार्थी युग में रोमांटिक आशावाद' बताया. इसे पढ़कर रश्मिका मंदाना इमोशनल हो गईं. उन्होंने यूजर्स को शुक्रिया कहते हुए, प्यारा मैसेज लिखा.
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा का जाना माना नाम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने एक्टर विजय देवरकोंडा से हाल ही में शादी रचाई है. 26 फरवरी को उदयपुर में हुए शाही विवाह के बाद अब रश्मिका और विजय अपनी नई लाइफ में सेटल हो रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने प्यार को लेकर एक खूबसूरत नोट पढ़ा, जिसके बाद वो खुद को इमोशनल होने से नहीं रोक पाईं. विजय संग एक्ट्रेस के प्यार का जश्न मनाता ये नोट और रश्मिका का रिएक्शन वायरल हो गए हैं.
रश्मिका मंदाना हुईं इमोशनल
सोमवार, 9 मार्च को रश्मिका ने X (पहले ट्विटर) पर अपनी भावनाएं शेयर कीं. असल में एक सोशल मीडिया यूजर ने रश्मिका और विजय की शादी की कुछ फोटोज डालते हुए एक प्यारा पोस्ट लिखा था. शख्स ने दोनों के प्यार को 'एक स्वार्थी युग में रोमांटिक आशावाद' बताया. साथ ही यूजर ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था, जिसमें प्यार की प्रशंसा को शांत लेकिन शक्तिशाली अभिव्यक्ति बताया गया. पोस्ट के कैप्शन में शख्स ने लिखा, 'कभी-कभी प्यार का सबसे ईमानदार सबूत सिर्फ प्रशंसा होता है. रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा को देखते हुए देखकर मुझे यह याद आया…'
इस पोस्ट देखकर और नोट को पढ़कर रश्मिका मंदाना का दिन बन गया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए रश्मिका ने बताया कि उनके लिए प्यार असल में क्या मायने रखता है. साथ ही उन्होंने कहा कि यह मुक्त करने वाला होना चाहिए. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट का जवाब देते हुए रश्मिका ने माना कि उनके बारे में लिखी गई किसी चीज ने उन्हें लंबे समय बाद इतना गहराई से प्रभावित किया है.
रश्मिका ने लिखा, 'मेरे बारे में लिखी गई किसी चीज ने मुझे लंबे समय बाद इतना भावुक नहीं किया. मैं बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन बहुत कम कह सकती हूं. मैं अपनी जगह तलाश रही हूं और ये वो सफर है, जिसकी मैं आभारी हूं. इसे पहचानने के लिए शुक्रिया. और प्यार के बारे में मैं ये कहूंगी कि उस प्यार को ढूंढों, जो तुम्हें आजाद कर दे.'
रश्मिका ने जीता अवॉर्ड

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












