
पौने दो घंटे चली प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ के बीच मीटिंग, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात
ABP News
BJP को राज्य की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल में हुए चुनावों में 255 सीट हासिल हुई हैं और उसके दो सहयोगी दलों ने 18 सीट जीती हैं.
उत्तर प्रदेश के केयरटेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के अपने पहले दौरे में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. 5 बजे शुरू हुई मीटिंग करीब पौने दो घंटे चली. योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए न्योता दिया है. वहीं पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ को यूपी में जीत की बधाई दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए मीटिंग के संबंध में जानकारी शेयर की. पीएम मोदी ने लिखा आज योगी आदित्यनाथ जी से भेंट हुई. उन्हें उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. बीते 5 वर्षों में उन्होंने जन-आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले वर्षो में वे राज्य को विकास की और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 20-21 मार्च को योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अगले सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं. योगी के नए मंत्रिमंडल के लिए करीब 57 मंत्री शपथ ले सकते हैं, इसमें 22-24 कैबिनेट मंत्री होने की संभावना जताई जा रही है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












