
पोस्टर लहराते रहे विपक्षी सांसद, लोकसभा सभापति खड़े होकर कहते रहे- प्लीज़ पुट इट डाउन...
AajTak
सभापति ने चेयर से खड़े होकर हंगामा कर रहे सांसदों से शांत रहने की अपील की, लेकिन वो नहीं माने. विपक्षी सांसद पेगासस जासूसी कांड और किसानों की मांग को लेकर लगातार सदन में नारेबाजी कर रहे हैं और पोस्टर लहरा रहे हैं. यहां तक कि चेयर के सामने भी पोस्टर लहराए जा रहे हैं.
संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र का आज 12वां दिन है, लेकिन अब तक एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब विपक्ष ने जमकर हंगामा न किया हो. अब तक पूरा सत्र हंगामे की ही भेंट चढ़ा है. बुधवार को भी यही हाल रहा. राज्यसभा और लोकसभा दोनों ही सदनों में नारेबाजी और शोरगुल होता रहा, जिससे चलते सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











