
पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने से तनाव की स्थिति, राजदूत को किया तलब, NATO ने बुलाई आपात बैठक
AajTak
यूक्रेन बॉर्डर से सटे पोलैंड के प्रेजवोडो गांव में मंगलवार को रूस की एक मिसाइल जा गिरी. मिसाइल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. पोलैंड एक नाटो क्षेत्र है, इसलिए इस घटना को लेकर तनाव बढ़ गया है. बैठकों का दौर शुरू हो गया है. वहीं रूस से मिसाइल गिरने की खबर का खंडन किया है.
यू्क्रेन पर ताबड़तोड़ 100 मिसाइलें दागने के दौरान रूस की एक मिसाइल पोलैंड में भी जा गिरा. यूक्रेन बॉर्डर से सटे पोलैंड के प्रेजवोडो इलाके के एक गांव में अनाज ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर यह मिसाइल गिरी, जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. रूस की हरकत के बाद से पोलैंड, अमेरिका, हंगरी और नाटो हरकत में आ गए हैं.
पोलैंड ने मिसाइल गिरने की पुष्टि करते हुए कहा कि संकट की स्थिति के कारण शीर्ष नेताओं ने एक आपातकालीन बैठक की गई है. इसके बाद पोलैंड सरकार ने रूसी राजदूत को भी तलब कर लिया है. वहीं एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक हंगरी के पीएम ओरबान ने भी रक्षा परिषद की बुलाई की है.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक पोलैंड के राष्ट्रपति एंड्रेज डूडा ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की और घटना की जानकारी दी. इसके अलावा पोलैंड ने नाटो के अनुच्छेद-4 का हवाला देते हुए नाटो की आज एक आपातकालीन बैठक बुला ली है. नाटो के अनुच्छेद-4 के तहत कोई सदस्य देश अपनी सुरक्षा से जुड़े मुद्दे को उठा सकता है.
नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे
पोलैंड में रूसी मिसाइलों गिरने पर पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि हमें मिसाइलें गिरने की जानकारी है लेकिन इस रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए इस समय हमारे पास कोई जानकारी नहीं है. हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है. जैसे ही हमारे पास कोई अपडेट आएगा, हम इसी सूचना दे देंगे.
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जब हमारी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं और अनुच्छेद 5 (नाटो) की बात आती है तो हम बिल्कुल स्पष्ट हैं कि हम नाटो क्षेत्र के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








