
पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे पुलिस कमिश्नर की भूमिका थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे कार्रवाई की जाए: देवेंद्र फडणवीस
AajTak
फडणवीस ने माना कि 'न्याय खरीदने के लिए धन के उपयोग की बात सामने आई है.' लेकिन साथ ही कहा कि इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए. हमें देखना होगा कि कानून को और कैसे मजबूत किया जा सकता है.
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि पोर्श कार हादसे की जांच में पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही और ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है जिससे लगे कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.
फडणवीस ने पुणे के कार हादसे पर सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से हुई चर्चा के दौरान यह बात कही. चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पुणे पुलिस आयुक्त के इस्तीफे की मांग की थी.
फडणवीस ने माना कि 'न्याय खरीदने के लिए धन के उपयोग की बात सामने आई है.' लेकिन साथ ही कहा कि इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, 'इसकी अनुमति नहीं होनी चाहिए. हमें देखना होगा कि कानून को और कैसे मजबूत किया जा सकता है. मुद्दा गंभीर है लेकिन पुणे पुलिस को बदनाम करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने मामले में कार्रवाई की है. दोषी पुलिस अधिकारियों को दंडित किया गया है.'
फडणवीस ने कहा कि पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की घटना की जांच में सक्रिय भूमिका थी और इस तरह की कोई बात नहीं है कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो. 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में तेज रफ्तार पोर्श ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें दो सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की जान चली गई. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के समय 17 वर्षीय नाबालिग नशे की हालत में था. मामले के संबंध में कथित तौर पर कर्तव्यहीनता के लिए यरवदा पुलिस स्टेशन से जुड़े दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.
पुलिस ने आरोप लगाया है कि किशोर के रक्त के नमूनों को उसकी मां के नमूनों से बदल दिया गया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह नशे में नहीं था. नमूने बदलने के मामले में नाबालिग के माता-पिता और राज्य संचालित ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







