
पोते-पोतियों का भविष्य वो तय नहीं करेगी... पाकिस्तान से सीमा हैदर के ससुर की जुबानी, पूरी कहानी
AajTak
सीमा हैदर ने भारत आने से पहले पाकिस्तान के कराची में स्थित अपना मकान बेच दिया था. इस मकान को उसने 12 लाख रुपये में बेचा था. आजतक की टीम कराची के उसी पते पर पहुंची और लोगों से बात की. यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि सीमा के भारत जाने की खबर मीडिया से लगी. वो यहां से गांव जाने की बात कहकर निकली थी.
भले ही कराची पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर भले ही हो, लेकिन आज ये शहर सीमा हैदर की वजह से सुर्खियों में है. सीमा हैदर आखिर अपने मुल्क में कहां और किस हालत में रहती थी, ये जानने के लिए आजतक की टीम कराची में उस पते पर पहुंची, जिसे कराची में लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं. सीमा हैदर ने कराची में अपना मकान 12 लाख रुपये में बेच दिया था. लोगों का कहना है कि इस मकान की कीमत 12 लाख के ज्यादा है.
बता दें कि पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) को लेकर भारत की एजेंसियां जांच में जुटी हैं. सीमा नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी. वह ग्रेटर नोएडा आकर सचिन मीणा नाम के युवक के साथ रहने लगी. जब उसके पाकिस्तानी होने का पता चला तो पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. इसके बाद कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उसे रिहा कर दिया था. इस पूरे मामले को लेकर आजतक की टीम ने पाकिस्तान में उस गांव पहुंचकर लोगों से बात की, जहां सीमा की ससुराल है.
आजतक की टीम पाकिस्तान में सिंध प्रांत के उस जिले में पहुंची, जहां सीमा हैदर की ससुराल है. जैकोबाबाद जिले में स्थित लाल खान झकानी गांव शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर की दूरी पर है. इस समय इस इलाके में भारी बारिश हो रही है. इस वजह से लाल खान झकानी गांव की सड़क कटी है. गांव तक पहुंचना मुश्कलि था. इस गांव में करीब 100 फैमिली रहती हैं. यहीं सीमा के ससुराल वाले भी रहते हैं.
सीमा से ससुर ने नहीं की कभी फोन पर बात
सीमा के ससुर अमीर जान ने आजतक से बात करते हुए कहा कि बेटे गुलाम हैदर से शादी के बाद सीमा इस गांव में कुछ ही दिन तक रही. इसके बाद बीते 9 साल में एक-दो बार ही गांव आई. अमीर जान का कहना है कि सीमा ने कभी उनसे फोन पर बात नहीं की और न ही वे कभी सीमा से मिलने कराची पहुंचे. इससे स्पष्ट है कि सीमा हैदर के ससुराल के लोगों के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








