
पोते का दादी को जन्मदिन पर प्यारा सा सरप्राइज, हो जाएंगे इमोशनल, एयर होस्टेस ने भी किया स्वागत
AajTak
दादी-पोते का प्यार कितना गहरा होता है ये घरों में देखने को मिल जाता है. लेकिन कई बार कुछ ऐसे पल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं जिसे देख हर कोई इमोशनल हो जाता है. सोशल मीडिया पर एक दादी और पोते की बॉन्डिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पोते ने दादी को ऐसा गिफ्ट दिया है कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां रिश्तों के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो गया है वहीं, एक पोते ने अपनी दादी को जन्मदिन पर ऐसा तोहफा दिया है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो हर उस इंसान के दिल को छू रहा है, जो रिश्तों की अहमियत को बखूबी समझता है. दादी-पोते की ये बॉन्डिंग हर किसी को खूब पसंद आ रही है. वीडियो में देखा जा रहा है कि दादी अपनी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा कर रही हैं जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिख रही है.
इस दौरान जब एयर होस्टेज को उनके जन्मदिन के बारे में मालूम हुआ तो, उन्होंने इस यात्रा को और भी ज्यादा स्पेशल और यादगार बना दिया.
दादी की खुशी देख लोग इमोशनल
दरअसल, पोता अपनी दादी को जन्मदिन के मौके पर पहली बार हवाई यात्रा पर लेकर गया. दादी को इस बात की बिल्कुल भी भनक नहीं थी. जैसे ही वे एयरपोर्ट पहुंचीं और फ्लाइट में सवार हुईं उनकी खुशी देखने लायक थी. यह सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था. खास बात यह रही कि जब एयर होस्टेस को दादी के जन्मदिन और इस सरप्राइज के बारे में मालूम चला तो, उन्होंने भी इस पल को और यादगार और स्पेशल बना दिया.
एयर होस्टेस ने न सिर्फ दादी का मुस्कुराते हुए स्वागत किया बल्कि यात्रियों के बीच उनका जन्मदिन पर रिफ्रेशमेंट और एक प्यारे से नोट के साथ खास अंदाज में विश किया और भी पूछती है कि उन्हें प्लेन में अच्छा लग रहा है जिसके जवाब में अम्मा हंसकर हां बोलती हैं.
लोग कर रहे हैं तारीफ

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









