
पोती ने बुजुर्ग दादा-दादी को पहली बार दिखाया समंदर, लहरें देख भावुक हुए चेहरे...वीडियो वायरल
AajTak
मुंबई की एक महिला ने अपने बुज़ुर्ग दादा-दादी को पहली बार समंदर दिखाया, और उस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
हर इंसान का जिंदगी में सपना अलग होता है. किसी का सपना बड़ा घर होता है, किसी का सुकून भरी जिंदगी, तो किसी का बस एक बार समंदर देख लेना. ऐसा ही एक सपना जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर पूरा हुआ, और उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर लाखों लोगों को भावुक कर रहा है.
मुंबई की एक महिला ने अपने बुजुर्ग दादा-दादी को जिंदगी में पहली बार समंदर दिखाया. यह पल सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि हर उस इंसान के लिए खास बन गया, जिसने ज़िंदगी जिम्मेदारियों में गुजार दी. इस पूरे अनुभव का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भावुक वीडियो इंस्टाग्राम पर दिव्या तावड़े ने शेयर किया है. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि यह कोई आम ट्रिप नहीं थी, बल्कि उस सपने को पूरा करने की कोशिश थी, जिसके बारे में उनके दादा-दादी ने पूरी ज़िंदगी सिर्फ सुना था, देखा कभी नहीं.दिव्या ने लिखा कि यह समुद्र या बीच की बात नहीं थी. यह उन्हें वो दिखाने की बात थी, जिसके बारे में उन्होंने पूरी जिंदगी सिर्फ सुना था.
उन्होंने बताया कि उनके दादा-दादी ने अपना पूरा जीवन ऐसे इलाकों में बिताया, जो समंदर से बहुत दूर थे. वहां जिंदगी का मतलब था मेहनत करना, जिम्मेदारियां निभाना और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य बनाना.अपने सपनों को हमेशा पीछे छोड़कर.
देखें वायरल वीडियो
जब दादा-दादी ने पहली बार देखा समंदर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.








