
पोटका में रोड शो, घाटशिला में जनसभा... मिथुन चक्रवर्ती ने झारखंड में BJP के लिए किया चुनाव प्रचार
AajTak
झारखंड विधानसभा की 88 में से 43 सीटों के लिए पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होना है. इन सीटों पर प्रचार के अंतिम दिन सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. फिल्म अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने प्रचार के अंतिम दिन ताबड़तोड़़ रैलियां कर बीजेपी के लिए वोट मांगे.
झारखंड में पहले चरण की विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 11 नवंबर को राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी. सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस गठबंधन से सीएम हेमंत सोरेन और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज नेता प्रचार के मैदान में डटे तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाला. फिल्म अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने भी रोड शो और ताबड़तोड़ रैलियों के जरिये ग्लैमर का तड़का लगाया.
मिथुन चक्रवर्ती ने पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा बीजेपी की उम्मीदवार हैं. मिथुन ने रोड शो के जरिये गोपालपुर, राखामाइंस और जादूगोरा जैसे इलाकों को कवर किया. इस दौरान बीजेपी नेता और फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब नजर आए. पोटका सीट से जेएमएम के संजीव सरदार विधायक हैं जिनके खिलाफ बीजेपी ने पूर्व सीएम की पत्नी मीरा मुंडा को उम्मीदवार बनाया है.
घाटशिला में किया बाबूलाल का प्रचार
मिथुन चक्रवर्ती ने घाटशिला सीट से बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन के पक्ष में भी एक जनसभा को संबोधित किया. मिथुन ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के दहीगोरा सर्कस मैदान में जनसभा को संबोधित किया. मिथुन ने घाटशिला की जनसभा में अपने हाथ में फ्रैक्चर का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे जनता का प्यार यहां खींच लाया है.
यह भी पढ़ें: सरायकेला से चंपई सोरेन तो रांची से सीपी सिंह... जानें झारखंड की हॉट सीटों पर कौन किसे दे रहा टक्कर
उन्होंने चमत्कार देखने के लिए बीजेपी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बीजेपी ही इस देश का विकास कर सकती है. मिथुन ने यह वादा भी किया कि बीजेपी की जीत के बाद फिर यहां आएंगे, डांस भी करेंगे. गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









