
'पैसों का क्या करोगे?', अनुराग डोभाल के पेरेंट्स से एक्ट्रेस का सवाल, छलक पड़े आंसू
AajTak
एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूट्यूबर अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बारे में बात करते हुए अब मन्नारा चोपड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें बिग बॉस 17 हाउस में अनुराग डोभाल संग बिताए समय को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है.
प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा काफी विचलित हैं. 'बिग बॉस' के सीजन 17 में अनुराग डोभाल संग नजर आईं मन्नारा को यूट्यूबर के एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो उनका हाल बेहाल हो गया. एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग का कार क्रैश हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इस बारे में बात करते हुए अब मन्नारा चोपड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में उन्हें बिग बॉस 17 हाउस में अनुराग डोभाल संग बिताए समय को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है.
मन्नारा चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अनुराग डोभाल के बारे में वीडियो शेयर किया. उन्होंने कहा, 'आपने इतने दिन एक घर में गुजरे हो तो आपका कुछ तो इंसानियत के नाते कनेक्शन बन जाता है. मैं रोती नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है रोने से कुछ नहीं होता, पर मुझे नहीं पता मेरी जो पर्सनल फीलिंग्स हैं, जो मेरे साथ पिछले दो साल में हुआ है और अभी जो उसके साथ हो रहा है, वो सब मिक्स हो रहा है. मैं उम्मीद करती हूं कि उसके पेरेंट्स उसको सपोर्ट करें.'
रो पड़ीं मन्नारा चोपड़ा
मन्नारा ने यह भी बताया कि बिग बॉस हाउस में अनुराग ने अपने माता-पिता से बात करने के लिए कितना संघर्ष किया था. उन्होंने कहा, 'उसने अपने पेरेंट्स के लिए बहुत लड़ाई की थी घर में कि मेरी उनसे बात कराओ, मेरी बहन से बात कराओ, मेरी होने वाली वाइफ से... उसने उनका नाम नहीं लिया था शो में. मैं उम्मीद करती हूं कि वो समझें और उसको सपोर्ट करें.'
मन्नारा ने अनुराग के माता-पिता के लिए भी एक संदेश दिया और कहा, 'पैसे क्या हैं? अगर आपके पास आपके प्यार करने वाले ही नहीं रहे, तो आप उन पैसों का क्या करोगे? ये मैं बस उसके परिवार को कहना चाहती हूं. क्या करोगे आप उन पैसों का?'
उन्होंने एक्सीडेंट के बाद अनुराग की हेल्थ अपडेट भी शेयर की और बताया कि वह कई चोटों से जूझ रहा है. एक्ट्रेस ने कहा, 'उसे फ्रैक्चर है. मुझे नहीं पता इतनी कम उम्र में ऐसा क्यों हुआ, वो शायद 28-29 साल का होगा. मुझे बहुत बुरा लगा, क्योंकि मैं भी पिछले दो साल से ऐसी ही फेज से गुजरी हूं.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












