
पैंगोंग झील से हट रहे सैनिकों को रुतोग इलाके में बसा रहा चीन, सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा
AajTak
ताजा सैटेलाइट तस्वीरों की मानें, तो चीन ने पैंगोंग लेक से जिन सैनिकों को हटाया है उन्हें आगे जाकर रुतोग इलाके में बसा दिया गया है, जो कि लेक के बिल्कुल पूर्वी छोर पर है.
भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा पर विवाद खत्म होने की ओर है और अब दोनों देशों की सेनाएं पैंगोंग झील से पीछे हट रही हैं. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों की मानें, तो चीन ने पैंगोंग लेक से जिन सैनिकों को हटाया है उन्हें आगे जाकर रुतोग इलाके में बसा दिया गया है, जो कि लेक के बिल्कुल पूर्वी छोर पर है. इस इलाके में साल 2019 से ही काम चल रहा था, जब भारत और चीन के सैनिकों के बीच विवाद की शुरुआत हुई थी. अब ये बेस भविष्य में किसी तरह की गतिविधि होने पर चीनी सेना के लिए एक बैकअप की तरह काम कर सकता है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











