
पेरोल पर पेरोल... राम रहीम को रिहा ही क्यों नहीं कर देते, 8 साल की सजा में 387 दिन बाहर बिताए
AajTak
बलात्कारी राम रहीम को 15वीं बार पैरोल मिली है. अपनी सजा के शुरुआती 8 साल में गुरमीत राम रही एक साल से ज्यादा वक्त जेल से बाहर रहा है. आखिर गुरमीत में ऐसी कौन सी खूबी है, जो वैसे ही अपराधी आसाराम में नहीं.
बलात्कारी गुरमीत राम रहीम को 15वीं बार जेल से बाहर आने की अनुमति मिल गई है. और, ये सिर्फ 8 साल में हुआ है, जबकि सजा उसे 20 साल की हुई है. आजीवन कारावास की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा वाले गुरमीत राम रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है.
गुरमीत राम रहीम को अगस्त, 2017 में रेप केस में दोषी पाए जाने के बाद सजा मिली थी. ताजा पैरोल के दौरान गुरमीत डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रहेगा. 4 महीने पहले ही गुरमीत रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था, उसी दौरान उसका जन्मदिन भी था.
बलात्कार के ऐसे और भी मामले हैं, जिनमें सजा भी हुई है. लेकिन गुरमीत राम रहीम जैसी सुविधा किसी को नहीं मिल पाती है. आसाराम बापू को तो एक बार सजा हुई, और उसके लंबे अरसे बाद अंतरिम जमानत मिल सकी है. कुलदीप सेंगर केस में तो हाई कोर्ट ने सजा ही सस्पेंड कर दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर रोक लगा दी है.
गुरमीत राम रहीम केस और आसानी से मिलती पैरोल
गुरमीत राम रहीम इंसान को 25 अगस्त, 2017 को 20 साल कैद हुई थी. उसके बाद 17 जनवरी, 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति मर्डर केस में भी उम्र कैद हुई. डेरा के मैनेजर रणजीत सिंह के हत्या के मामले में भी अक्टूबर, 2021 में सीबीआई की स्पेशल अदालत से उम्र कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन 3 साल बाद हाईकोर्ट ने गुरमीत को उस केस से बरी कर दिया था.
गुरमीत को सजा मिलने के करीब चार साल बाद पैरोल पर जेल से बाहर आने का मौका मिला था - और उसके बाद से तो सिलसिला जैसे थम ही नहीं रहा है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






