पेरेंट्स हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव, ऐसे में क्या बच्चों को कहीं भेजना सही है? जानिए- एक्सपर्ट की राय
AajTak
बच्चों का कोरोना काल के दौरान तब ख्याल रखना और मुश्किल हो जाता है जब घर में पेरेंट्स कोरोना पॉजिटिव हो जाएं. जानिए- ऐसे में बच्चों का कैसे ध्यान रखें.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. कई घरों में पेरेंट्स पॉजिटिव हो गए हैं. ऐसे में एकल परिवारों में बच्चों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है. कुछ पेरेंट्स बच्चों को रिश्तेदारों या दोस्तों के यहां भेजने का प्लान करते हैं, लेकिन विशेषज्ञ इसे सही फैसला नहीं मानते. अगर पेरेंट्स पॉजिटिव हैं तो उन्हें अपने बच्चों की देखरेख और घर का माहौल कैसा रखना चाहिए. आइए विशेषज्ञ से जानें. हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट पद्मश्री डॉ केके अग्रवाल कहते हैं कि जिन घरों में पेरेंट्स पॉजिटिव हैं और बच्चे भी घर में हैं तो उन्हें अपनी जीवनशैली को लेकर बहुत संवेदनशीलता बरतनी चाहिए. अगर बच्चे बहुत छोटे हैं तो उनसे कोशिश करें कि दूरी बनाकर रखें. वहीं अगर बच्चे समझदार हैं तो उनकी काउंसिलिंग करें और उनसे घर में मास्क लगाकर रहने को कहें. अपने बर्तन बच्चों से पूरी तरह अलग कर लें. अगर आप खाना कहीं बाहर से मंगवा रहे हैं तो बच्चों से कहें कि वो आपके कमरे के बाहर खाना रख दें. आप अपनी दवाएं, कपड़े और बर्तन आदि हो सके तो अपने ही कमरे में रखें. कमरे से बाहर न निकलना पड़े तो ज्यादा अच्छा है. फिर भी अगर निकलना पड़ा तो बिना मास्क या बिना हाथ धाेए न निकलें.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











