
पेपर लीक की बात पर भड़के BPSC अध्यक्ष, बोले- चार बच्चों के लिए दोबारा नहीं होगी लाखों की परीक्षा!
AajTak
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं परीक्षा के पेपर लीक होने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और उपद्रव करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आयोग ने दोबारा परीक्षा की संभावना को भी खारिज कर दिया है.
BPSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं परीक्षा पेपर लीक के आरोप को सिरे से नकार दिया है. बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनु भाई परमार ने कहा कि कहीं कोई पेपर लीक या वायरल नहीं हुआ है. गलत आरोप लगाकर उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जो अभ्यर्थी परीक्षा खत्म होने के बाद क्वेश्चन पेपर के साथ OMR शीट बाहर लेकर आए हैं, उन पर भी कार्रवाई होगी.
दरअसल, 13 दिसंबर 2024 को बिहार के 36 जिलों में 900 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई. इस परीक्षा में करीब 4 लाख 73 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए. परीक्षा सिंगल शिफ्ट में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की गई. हालांकि पटना के बापू धाम परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को थोड़ी देरी से प्रश्न पत्र मिला.
इस एग्जाम सेंटर पर करीब 11 हजार से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे थे. परीक्षा सम्पन्न होने के बाद कुछ अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया. परीक्षार्थियों का कहना था कि आधे घंटे की देरी से पेपर बांटा गया, जो पेपर मिला उसकी सील पहले से खुली हुई थी. इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर लीक होने का दावा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.
पटना के डीएम ने बताया क्यों हुई परीक्षा में देरी
घटना की जानकारी मिलते ही पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह एग्जाम सेंटर पहुंचे और मामले को जाना. उन्होंने बाद में मीडिया को बताया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, एक एग्जाम रूम में 273 अभ्यर्थियों का सीटिंग प्लान था और 288 प्रश्न पत्र आने चाहिए थे (12-12 के सेट में एनवलप होता है), लेकिन एक बॉक्स में केवल 192 प्रश्न पत्र ही आए. इसलिए एक हॉल में पेपर खोलने के बाद दूसरे हॉल से लाने पड़े और दूसरे में खोलने के बाद तीसरे हॉल से भी लाने पड़े. इस दौरान जब प्रश्न पत्र के पैकेट एक हॉल से दूसरे हॉल जा रहा थे तब कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए. एग्जामिनर ने अभ्यर्थियों को समझाने की कोशिश की जिसमें 10 से 15 मिनट का समय लगा. हालांकि अभ्यर्थियों से कहा कि देरी हो रही है तो उतना ही अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.
चार बच्चों के लिए 4,73,000 अभ्यर्थी नहीं देंगे दोबारा परीक्षा

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










