
पेड़ की पत्तियां तोड़ने के दौरान युवक को लगा करंट, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में टीन की शेड पर चढ़कर पेड़ से पत्ता तोड़ रहे युवक को करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान आशुतोष प्रजापति के रूप में हुई है. इस हादसे में आशुतोष बुरी तरह झुलस गया. परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार दोपहर एक दुखद हादसे में 17 साल के युवक की मौत हो गई. दरअसल कल्याण इलाके में खड़ेगोलेवाली क्षेत्र में करंट लगने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान आशुतोष प्रजापति के रूप में हुई है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आशुतोष अपने घर की टीन की छत पर चढ़कर पेड़ की पत्तियां तोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया.
इस हादसे में आशुतोष बुरी तरह झुलस गया. परिवार के सदस्यों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है. हादसे के बाद मृतक का परिवार सदमे में है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि खड़ेगोलेवाली क्षेत्र में खुले बिजली के तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं. कई बार अधिकारियों से इनकी मरम्मत की मांग की गई है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.
स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या को हल करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों. दूसरी तरह आशुतोष की अचानक मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






