
पेट में 33 करोड़ रुपए की कोकीन का कैप्सूल, IGI एयरपोर्ट ऐसे धरे गए 2 विदेशी तस्कर
AajTak
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 करोड़ रुपए की कोकीन की तस्करी के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. कस्टम्स विभाग ने बताया कि आरोपी ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी हैं. उन्हें अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 33 करोड़ की कोकीन की तस्करी के आरोप में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. कस्टम्स विभाग ने बताया कि आरोपी ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी हैं. उन्हें अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है.
एक कस्टम्स अधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर को पेरिस के रास्ते ग्वारूलहोस (ब्राजील) से आने के बाद ब्राजीलियाई नागरिक को रोका गया. उससे पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने कुछ नशीले पदार्थ वाले कैप्सूल खाए थे. इसके बाद यात्री को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था.
वहां उसके शरीर से नशीले पदार्थ निकालने के लिए निष्कासन प्रक्रिया कई दिनों तक चली. इस दौरान सीमा शुल्क कर्मचारियों ने चौबीसों घंटे निगरानी रखी. यात्री से कुल 127 कैप्सूल बरामद किए गए, जिसमें 1383 ग्राम सफेद पाउडर जैसा पदार्थ मिला, जिसके कोकीन होने का संदेह है.
उक्त पदार्थ की कीमत लगभग 21 करोड़ रुपए है. इसके बाद ब्राजीलियाई नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया. एक अन्य मामले में 7 दिसंबर को इथियोपिया के अदीस अबाबा से आने के बाद एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को एयरोपर्ट रोका गया.
उससे पूछताछ करने पर उसने भी मादक पदार्थ युक्त कैप्सूल खाने की बात भी स्वीकार की, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया. वहां कई दिनों तक चली निष्कासन प्रक्रिया के दौरान उसके पास से 67 कैप्सूल बरामद किए गए. उसके पास से 799 ग्राम सफेद पाउडर बरामद किया गया.
इस पाउडर की अनुमानित कीमत लगभग 12 करोड़ रुपए है. इस यात्री को भी कस्टम विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास मादक पदार्थ जब्त करके उससे पूछताछ की जा रही है. आए दिन दिल्ली पर एयर पोर्ट पर ड्रग्स और सोने की तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











