
पेट में भरकर लाया 8 करोड़ 86 लाख की हेरोइन, तंजानिया का तस्कर गिरफ्तार
AajTak
सभी कैप्सूल पैसेंजर नें पेट में निगल रखे थे जिन्हे बाद में डॉक्टरों की मदद से बाहर निकलवाया गया. तंजानिया के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कस्टम ने ड्रग्स का बड़ा कंन्साइनमेंट जब्त किया है. कस्टम विभाग ने हेराइन के 86 कैप्सूल बरामद किए हैं. इन कैप्सूल का वजन करीब एक किलो 266 ग्राम है. भारी मात्रा में ये हेरोइन तंजानिया से भारत लाया जा रहा था.
कस्टम इंटेलिंजेस के टिपऑफ पर चेन्नई एयरपोर्ट पर इस जब्ती की कार्यवाई को अंजाम दिया गया है. कस्टम अधिकारियों ने बताया कि ये सभी कैप्सूल पैसेंजर नें पेट में निगल रखे थे जिन्हे बाद में डॉक्टरों की मदद से बाहर निकलवाया गया. तंजानिया के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ड्रग्स को तस्कर कैसे निगलते हैं होरोइन और कोकीन की तस्करी का ये बेहद पुराना तरीका है. पहले प्लास्टिक और रबर की छोटी-छोटी थैलियों में या फिर कंडोम में सफेद पाउडर भरकर उसे कैप्सूल की शक्ल दे दी जाती है. फिर उन तैयार कैप्सूल को ये तस्कर एक-एक करके हलक से नीचे उतार लेते हैं और ये पेट में स्टोर हो जाता है. अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद ये तस्कर मलद्वार के जरिए कोकीन बाहर निकाल लेते हैं.
दिल्ली में पकड़ाया एक और ड्रग्स तस्कर गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक मॉडल और उसकी महिला फ्रेंड को एक करोड़ से ज्यादा कीमत की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी कैंपस के आसपास के इलाकों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे. दोनों आरोपी की पहचान शुभम मल्होत्रा (25) और कीर्ति (27 ) के रूप में हुई. शुभम मॉडलिंग करता है और कीर्ति उसकी महिला दोस्त है. वह हिमाचल के मलाना से चरस लाकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाकों में सप्लाई करता था. हिमाचल प्रदेश से चरस लेकर आते समय उस क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया.
पगड़ी में छिपाकर ले जा रहा था 13000 यूएस डॉलर, कोलकता एयरपोर्ट पर पकड़ा गया कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से 42000 यूएस डॉलर बरामद हुए हैं. खास बात ये है कि इनमें से एक आरोपी ने अपनी पगड़ी में 13000 यूएस डॉलर छिपाए हुए थे.
कस्टम इंटेलिजेंस की एक सूचना के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 19 जुलाई को तीन यात्रियों किशन निगम ,कृष्णा और जतिंदर सिंह को रोक लिया. कस्टम अधिकारियों को शक था कि इन तीनों के पास विदेशी करंसी मौजूद है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







