
पेट में उठा दर्द तो अस्पताल पहुंची महिला, जांच में निकली ऐसी चीज कि डॉक्टर्स भी रह गए हैरान!
AajTak
महिला ने बताया कि जब कभी दर्द बढ़ता तो वो पेनकिलर्स ले लेती थी. लेकिन इसी लापरवाही के चलते उसका पेट दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया. जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. बाद में जांच हुई तो सच्चाई सामने आई.
एक महिला 11 साल तक पेट दर्द से जूझती रही. वह इस दर्द को सामान्य समझकर टाल देती थी. जब कभी दर्द बढ़ता तो पेनकिलर्स ले लेती. लेकिन इसी लापरवाही के चलते उसका पेट दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया. जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. डॉक्टरों ने उसकी MRI की. MRI में जो चीज निकलकर सामने आई उससे महिला समेत डॉक्टर्स भी हैरान रह गए.
'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला कोलंबिया का है. जहां 39 वर्षीय मारिया एडरलिंडा फोरियो नाम की महिला के पेट से सूई और धागा निकला है. उन्हें पिछले 11 साल से पेट में अजीबोगरीब दर्द महसूस हो रहा था. लेकिन हाल ही में जब उन्होंने जांच कराई तो पता चला इस दर्द की वजह उनके पेट में मौजूद सूई और धागा है. फिलहाल, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसे निकाल दिया है.
MRI जांच में हुआ खुलासा
मारिया ने बताया कि पहले तो वो अपने पेट में उठ रहे दर्द को सामान्य मानती रही लेकिन जब ये दर्द सहा नहीं गया तो डॉक्टर के पास गई. यहां उनका MRI कराया गया तो पता चला कि पेट में सूई और धागा पड़ा हुआ था.
मारिया कहती हैं कि 4 बच्चों के जन्म के बाद ऑपरेशन कराया था, ताकि और बच्चे न हों. लेकिन ऑपरेशन के बाद से पेट में दर्द रहने लगा. कभी कम तो कभी ज्यादा. शुरू में स्थानीय डॉक्टर्स ने पेनकिलर्स देकर दर्द को कंट्रोल कर लिया लेकिन फुल टाइम आराम नहीं मिल सका.
मारिया ने यह भी बताया कि कभी-कभी उनके पेट में दर्द इतना तेज होता था कि वो रात-रातभर सो नहीं पाती थीं. करीब 11 साल तक वो इससे जूझती रहीं. आखिर, में जब उन्होंने अल्ट्रासाउंड और MRI कराई तो असल वजह पकड़ में आई.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








