
पेजर धमाकों के बाद अब इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही, बेरूत पहुंचा आजतक, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
संयुक्त राष्ट्र संघ में लेबनान कह रहा है कि इसी तरह से इजरायल हमले करता रहा तो उसका अस्तित्व मिट जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ ये भी सच है कि लेबनान की धरती से इजरायल पर हमले किए जा रहे है. रॉकेट की जबरदस्त मार हिजबुल्लाह भी कर रहा है.
पहले गाजा और अब बेरूत. इजरायल ने लेबनान पर बमों की बारिश कर दी है. बेरूत समेत तमाम लेबनानी शहरों में इजरायल तीन चार दिन से हमले कर रहा है. पेजर हमलों के बाद ये नई तबाही लेबनान पर भारी पड रही है. इस बीच इस बडे वार जोन मे आज तक संवाददाता अशरफ वानी पहुंचे है.आजतक आपको बेरूत से लगातार अपडेट्स दे रहा है.
इजरायली हमलों के बाद लेबनान जाने वाली लगभग सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इजरायली हमले और हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई के बीच कोई भी एयरलाइंस कंपनी बेरूत जाने का जोखिम नहीं उठा रही है.
आर-पार के मूड में है इजरायल दरअसल इस जंग के तमाम पहलू है.अमेरिका फ्रांस जैसे देश युद्धविराम चाहते हैं लेकिन इजरायल ने जमीनी हमलों की तैयारी कर ली है. अमेरिका से लेकर फ्रांस तक ने सीज फायर की अपील की है. ईरान खफा होकर धमकी दे रहा है लेकिन इजरायल इस बार आर-पार की लड़ाई लड रहा है.
संयुक्त राष्ट्र संघ में लेबनान कह रहा है कि इसी तरह से इजरायल हमले करता रहा तो उसका अस्तित्व मिट जाएगा, लेकिन दूसरी तरफ ये भी सच है कि लेबनान की धरती से इजरायल पर हमले किए जा रहे है. रॉकेट की जबरदस्त मार हिजबुल्लाह भी कर रहा है. ये आतंकी संगठन बौखलाया है क्योंकि उसके दो सुप्रीम कमांडर मारे जा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 'हमारे लोगों का भविष्य और हमारी समृद्धि खतरे में...', इजरायल के साथ संघर्ष के बीच UN जनरल असेंबली में बोला लेबनान
इजरायल ने पहले पेजर धमाकों ने लेबनान में तबाही मचाई और अब इजरायल ने हिजबुल्लाह पर हमलों की बौछार कर दी है. 8 दिन में बेरूत के 6 हजार से ज्यादा ठिकानों पर बम बरसाए जा चुके हैं. 800 लोगों की मौत हो चुकी है. लेबनान की वाका वैली की तस्वीरें आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं जिसमें इजरायल की तरफ से दागे गए रॉकेट और मिसाइलों द्वारा मचाई गई तबाही दिख रही है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








