
पेजर धमाके में जान गंवाने वाले का हो रहा था अंतिम संस्कार, तब ही फटा वॉकी-टॉकी... लेबनान में हुए नए धमाके का Video
AajTak
लेबनान एक बार फिर धमाकों से दहल गया है. पेजर ब्लास्ट के बाद हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में धमाके होने से तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए.
लेबनान एक बार फिर धमाकों से दहल गया है. पेजर ब्लास्ट के बाद हिज्बुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वॉकी-टॉकी में धमाके होने से तीन लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हो गए. बता दें कि पेजर धमाके में जान गंवाने वाले का अंतिम संस्कार हो रहा था, तभी वॉकी-टॉकी फटा. इस धमाके का वीडियो भी सामने आया है.
लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार बेरूत के कई क्षेत्रों में घरेलू सोलर एनर्जी सिस्टम में भी ब्लास्ट हुए है.
वॉकी-टॉकी में धमाके से पहले मंगलवार को भी ऐसा ही एक हमला हुआ था. देश के दक्षिणी क्षेत्र और राजधानी बेरूत के उपनगरों में विस्फोट हुए थे. मंगलवार को लेबनान में हिज्बुल्लाह के लड़कों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पेजर में विस्फोट हो गया, इससे 12 लोगों की मौत हो गई और 2,750 अन्य घायल हो गए थे.
तेहरान टाइम्स के अनुसार एक ब्लास्ट ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह के लड़ाके के अंतिम संस्कार के वक्त हुआ.
पिछले साल अक्टूबर में इजरायल-हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को मोबाइल फोन से बचने और इसके बजाय अपनी दूरसंचार प्रणाली पर भरोसा करने का निर्देश दिया था. लेबनान के आंतरिक सुरक्षा बलों ने कहा कि देशभर में कई वायरलेस संचार उपकरणों में ब्लास्ट किया गया. विशेष रूप से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को टारगेट किया गया है, जो कि हिज्बुल्लाह का गढ़ है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








