
पेगासस के मुद्दे पर संसद में 'संग्राम': विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन ठप
Zee News
संसद में आज भी विपक्ष का हंगामा देखा गया. कथित जासूसी के मुद्दे पर कांग्रेस ने जांच की मांग की. सरकार ने कहा- हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है. लोकसभा और राज्य सभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
नई दिल्ली: राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच बना गतिरोध शुक्रवार को भी नहीं दूर हो सका और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण उच्च सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद दोपहर दो बजकर करीब 40 मिनट पर दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई. दो बार के स्थगन के बाद ढाई बजे बैठक शुरू होने पर भी विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा जारी रहा. उपसभापति हरिवंश ने आसन के समीन आकर नारे लगा रहे सदस्यों से अपनी सीट पर जाने तथा सदन चलने देने का आग्रह किया. उपसभापति ने कहा कि यह समय निजी संकल्प का है और इसे वे चलने दें.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










