
'पेंगुइन मीम' ट्रेंड में कूदे ट्रंप, ग्रीनलैंड पर ऐसा पोस्ट किया कि खुद ही ट्रोल हो गए
AajTak
व्हाइट हाउस ने डोनाल्ड ट्रंप और एक पेंगुइन की ग्रीनलैंड में बनाई गई AI तस्वीर शेयर की, लेकिन पोस्ट देखते ही इंटरनेट ने उसे जमकर ट्रोल किया और तुरंत ही 'रियलिटी चेक' दे दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही ग्रीनलैंड को लेकर यूरोप पर लगाए गए टैरिफ को अस्थायी रूप से रोक दिया हो, लेकिन उनका आर्कटिक को लेकर सपना अभी खत्म नहीं हुआ है. व्हाइट हाउस ने इस बात को शनिवार को फिर से जोर देकर दिखाया, जब उसने ट्रंप की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक पेंगुइन के साथ ग्रीनलैंड की ओर चलते नजर आ रहे हैं. तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया-एम्ब्रेस द पेंगुइन, यानी पेंगुइन को अपनाइए.
हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर मजाक का विषय बन गई, क्योंकि पेंगुइन ग्रीनलैंड में पाए ही नहीं जाते. पेंगुइन केवल दक्षिणी गोलार्ध में रहते हैं, जिनकी सबसे बड़ी आबादी अंटार्कटिका में मिलती है. दूसरी ओर, ग्रीनलैंड उत्तरी गोलार्ध में स्थित है. व्हाइट हाउस की यह गलती सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत पकड़ ली और कमेंट सेक्शन में जमकर ट्रोलिंग शुरू हो गई.
ट्विटर पर कई यूजर्स ने व्हाइट हाउस को 'रियलिटी चेक' देते हुए AI से बनी अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट का मजाक उड़ाया. रिपोर्ट लिखे जाने तक यह पोस्ट 1 करोड़ से ज़्यादा व्यूज बटोर चुकी थी.
देखें पोस्ट
आइए देखते हैं, व्हाइट हाउस की इस पोस्ट पर लोगों ने किस तरह के मज़ाकिया कमेंट किए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









