
पृथ्वी पर रहते हुए हो गए बोर? यहां मिल रहा मंगल ग्रह जैसी जगह पर रहने का मौका
AajTak
हॉलीवुड फिल्म द मार्शियन में एक्टर मैट डेमन ने एक ऐसे शख्स का रोल निभाया था जिसे मंगल ग्रह की सतह पर कई दिन बिताने पड़े थे. अब नासा ने भी धरती पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ ऐसा ही ऑफर तैयार किया है. दरअसल, नासा मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले उन्हें मंगल ग्रह की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहता है.
हॉलीवुड फिल्म द मार्शियन में एक्टर मैट डेमन ने एक ऐसे शख्स का रोल निभाया था जिसे मंगल ग्रह की सतह पर कई दिन बिताने पड़े थे. अब नासा ने भी धरती पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ ऐसा ही ऑफर तैयार किया है. दरअसल, नासा मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने से पहले उन्हें मंगल ग्रह की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना चाहता है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर की एक इमारत में 3डी-प्रिंटर से मंगल ग्रह जैसी इस जगह को तैयार किया गया है. 1,700 वर्ग फीट में फैली इस जगह का नाम मार्स ड्यून अल्फा है. नासा ने इस स्पेशल जगह के लिए चार लोगों के आवेदन मांगे हैं और इन लोगों को एक साल तक यहां रखा जाएगा. (फोटो क्रेडिट: नासा) नासा का मकसद इन वॉलंटियर्स को मंगल ग्रह की चुनौतियों से रूबरू कराना होगा. इन वॉलंटियर्स को इस जगह पर स्पेस वॉक करना होगा. इनका घर से बेहद कम संपर्क कराया जाएगा, खाने और संसाधनों की सीमित मात्रा होगी. इसके अलावा भी कई और पर्यावरण से जुड़े तनाव शामिल होंगे जो मंगल ग्रह पर देखने को मिलेंगे.(प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










