
पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास PM मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए
AajTak
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा. शक्तिकांत दास प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 पीके मिश्रा के साथ मिलकर काम करेंगे.
रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रिंसिपल सेक्रेटरी-2 नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होगी. वह दिसंबर 2018 में रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किए गए थे, और 10 दिसंबर 2024 का उनका कार्यकाल समाप्त हुआ. आदेश के मुताबिक, वह प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी-1 डॉक्टर पीके मिश्रा के साथ प्रधानमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम करेंगे.
केंद्र सरकार में अपॉइंटमेंट कमेटी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, "मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने शक्तिकांत दास, आईएएस (रिटायर्ड) (टीएन:80) की प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव-2 के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी. उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यकाल के साथ या अगले आदेश तक जारी रहेगी."
यह भी पढ़ें: जाते-जाते यह सलाह दे गए गवर्नर शक्तिकांत दास, बताई RBI के सामने आने वाली चुनौतियां!
1980 बैच के IAS अधिकारी हैं शक्तिकांत दास
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से ताल्लुक रखने वाले 67 वर्षीय शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के 1980 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने केंद्र और तमिलनाडु सरकारों के लिए विभिन्न पदों पर काम किया है. केंद्र में उन्होंने विभिन्न चरणों में आर्थिक मामलों के सेक्रेटरी, फाइनेंस सेक्रेटरी और फर्टिलाइजर सेक्रेटरी के रूप में काम किया. वह दिल्ली के मशहूर सेंट स्टीफंस कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं.
शक्तिकांत दास जब बने RBI के गवर्नर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











