
पूर्व PM मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस वजह से UK ने किया सम्मानित
AajTak
पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए दिया गया. डॉ मनमोहन सिंह ने एक लिखित संदेश में कहा, 'मैं इस भाव से बहुत प्रभावित हूं, जो विशेष रूप से युवा लोगों से आ रहा है जो हमारे देश बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों का भविष्य हैं.'
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए हाल ही में लंदन में इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. हालांकि इस अवॉर्ड को लेने के लिए पूर्व पीएम ब्रिटेन नहीं पहुंचे लेकिन यह अवार्ड राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ (NISAU) यूके द्वारा दिल्ली में डॉ मनमोहन सिंह को सौंपा जाएगा. बता दें कि डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे.
भारत में ब्रिटिश काउंसिल और यूके के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के साथ साझेदारी में राष्ट्रीय भारतीय छात्र और पूर्व छात्र संघ यूके द्वारा इंडिया-यूके एचीवर्स ऑनर्स का आयोजन किया जाता है. जहां ब्रिटिश विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने वाले भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं. इसी दौरान डॉ मनमोहन सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर दिए जाने का ऐलान हुआ. यह अवॉर्ड मनमोहन सिंह को ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटीज में उनकी अकादमिक उपलब्धियों के लिए दिया गया है.
मनमोहन सिंह ने जारी किया लिखित संदेश
डॉ मनमोहन सिंह ने एक लिखित संदेश में कहा, 'मैं इस भाव से बहुत प्रभावित हूं, जो विशेष रूप से युवा लोगों से आ रहा है जो हमारे देश बल्कि दोनों देशों के बीच संबंधों का भविष्य हैं.'
90 वर्ष की उम्र में अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'भारत-यूके संबंध वास्तव में हमारी शैक्षिक साझेदारी द्वारा विशेष रूप से परिभाषित किए गए हैं. हमारे राष्ट्र के संस्थापक पिता, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य लोगों ने यूके में अध्ययन किया और आगे चलकर महान नेता बने. यह एक विरासत है जो भारत और दुनिया को प्रेरित करती है. वर्षों से अनगिनत भारतीय छात्रों को ब्रिटेन में अध्ययन करने का अवसर मिला है.'
कई लोगों को मिला सम्मान

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








