
पूर्व विधायक जीशान की Y सिक्योरिटी हटी, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मिली थी सुरक्षा
AajTak
जीशान सिद्दीकी 2019 से 2024 तक बांद्रा (पूर्व) विधानसभा से विधायक रहे हैं. सुरक्षा हटाए जाने के बाद जीशान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है और सुरक्षा की समीक्षा करने का आग्रह किया है.
पूर्व विधायक और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा एक बार फिर सुर्खियों में है. उनके पिता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन अब महाराष्ट्र सरकार ने वह सुरक्षा वापस ले ली है. सुरक्षा हटाए जाने के बाद जीशान ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गंभीर चिंता जताई है और सुरक्षा की समीक्षा करने का आग्रह किया है.
बता दें कि इस साल अप्रैल में जीशान सिद्दीकी को एक ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली थी. उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की थी. इससे पहले 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में तीन हमलावरों ने उनके पिता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाबा सिद्दीकी तीन बार बांद्रा पश्चिम से विधायक रह चुके थे और मुंबई की सियासत में बेहद सक्रिय थे.
कौन हैं जीशान सिद्दीकी?
जीशान सिद्दीकी 2019 से 2024 तक बांद्रा (पूर्व) विधानसभा से विधायक रहे हैं. कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए जाने के बाद उन्होंने अजीत पवार गुट की एनसीपी ज्वाइन कर ली थी. पिता की हत्या और खुद को मिली धमकी के बाद उन्होंने कई बार अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है.
बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश में लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का नाम जुड़ा था. अनमोल को हाल ही में अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया गया है. इस घटनाक्रम के बाद जीशान ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर अजीत पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी समीक्षा की मांग की थी.
अब सुरक्षा से सिर्फ दो कॉन्स्टेबल बचे

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.










