
पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान, UP चुनाव में Priyanka Gandhi होंगी कांग्रेस का चेहरा
Zee News
यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने बड़ा बयान दिया है. खुर्शीद के मुताबिक यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कांग्रेस का चेहरा होंगी.
लखनऊ: एक दिन के प्रवास पर आगरा पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आगरा पहुंचे सलमान खुर्शीद ने कहा कि यूपी विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में प्रियंका कांग्रेस का चेहरा होंगी. उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) की तैयारी में सभी दल जुट गए हैं. भाजपा जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन के दम पर काम कर रही है तो सपा भी इस बार आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है. बसपा 2017 के फॉर्मूले के भरोसे तस्वीर बदलने की कोशिशि में है, लेकिन कांग्रेस लड़ाई से बाहर ही नजर आ रही है. ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान राजनीतिक हलचल बढ़ा सकता है. आगरा में खुर्शीद ने कहा, यूपी चुनाव में कांग्रेस किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी बल्कि पार्टी सभी रूठों को मनाएगी. उन्होंने कहा, यूपी में कांग्रेस प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









