
पूर्वी लद्दाख के बाद अब उत्तराखंड में उकसाने की कोशिश; LAC पार कर घुसे चीनी सैनिक, कुछ देर बाद लौटे
Zee News
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में एलएसी का उल्लंघन किया. 100 से ज्यादा चीनी सैनिक बॉर्डर पार कर भारतीय सीमा में घुस आए और कुछ घंटे रुकने के बाद वापस चले गए.
नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख में तनातनी के बीच चीन (China) अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा. अब उत्तराखंड के बाराहोती (Barahoti) इलाके में उकसाने की हरकत की है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के करीब 100 जवानों ने पिछले महीने उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में एलएसी का उल्लंघन किया था. चीनी सैनिक बीते 30 अगस्त को भारतीय सीमा में घुस आए और कुछ घंटे बिताने के बाद इलाके से लौट गए. इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान तैनात हैं.
हालात के बारे में जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा, जैसे को तैसा रणनीति के तहत भारतीय सैनिकों ने गश्त की हालांकि चीन की इस हरकत पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. यह घटना पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध के बीच हुई है. भारतीय अधिकारियों को हैरानी है कि 30 अगस्त को इतनी संख्या में चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुस आए. जबकि भारत, पूर्वी लद्दाख गतिरोध के बाद लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी एलएसी पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









