
पूर्वनियोजित था शेख हसीना का तख्तापलट... खुद मुहम्मद यूनुस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड का नाम भी बताया
AajTak
इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मंच पर मुहम्मद यूनुस के बगल में महफूज आलम भी खड़ा है. साथ में कुछ और युवा खड़े हैं. यूनुस महफूज के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं.
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को देश में हाल के विरोध प्रदर्शनों के पीछे के 'मास्टरमाइंड' का खुलासा किया, जिसके कारण अंततः शेख हसीना को सत्ता से बाहर होना पड़ा था. उन्होंने यह भी कहा कि यह एक स्वाभाविक जनविद्रोह नहीं था बल्कि सावधानीपूर्वक डिजाइन किया सुव्यवस्थित और अनुशासित आंदोलन था. मुहम्मद यूनुस ने ये बातें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के इतर न्यूयॉर्क में क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव इवेंट में अपने संबोधन के दौरान कहीं. बांग्लादेश के प्रमुख अंग्रेजी अखबार ढाखा ट्रिब्यून में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक मुहम्मद यूनुस ने अपने विशेष सहायक महफूज आलम को शेख हसीना सरकार के विरोध में हुए देशव्यापी आंदोलन का मास्टरमाइंड बताया.
यूनुस ने इवेंट के दौरान अपने संबोधन में महफूज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'यह वह जिम्मेदारी है जिसे हम एक साथ लेते हैं. इसमें वह (महफूज आलम) किसी भी अन्य युवा की तरह दिखते हैं, जिन्हें आप पहचान नहीं पाएंगे. लेकिन जब आप उन्हें काम करते हुए देखेंगे, जब आप उन्हें बोलते हुए सुनेंगे तो हिल जाएंगे. उन्होंने अपने भाषणों, समर्पण और प्रतिबद्धता से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इन्हें संपूर्ण क्रांति (शेख हसीना सरकार विरोध प्रदर्शनों) के पीछे के मास्टरमाइंड के रूप में जाना जाता है. यह इससे इनकार करते हैं, लेकिन ये ऐसे ही हैं.'
यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेश इंटरनेशनल कोर्ट में...' तीस्ता जल बंटवारे पर मोहम्मद यूनुस की सरकार ने कही ऐसी बात
महफूज आलम था आंदोलन का मास्टरमाइंड
इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें मंच पर मुहम्मद यूनुस के बगल में महफूज आलम भी खड़ा है. साथ में कुछ और युवा खड़े हैं. यूसुफ महफूज के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. महफूज आलम मुस्कुरा रहा है. शेख हसीना सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बारे में बात करते हुए मुहम्मद यूनुस कहते हैं, 'यह आश्चर्यजनक था. यह यूं ही अचानक नहीं आया. सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया था, यहां तक कि लीडरशिप पैटर्न भी. लोग नहीं जानते कि इस आंदोलन के नेता कौन हैं. आप एक को पकड़कर यह नहीं कह सकते थे, कि आंदोलन खत्म हो गया. यह खत्म नहीं हुआ क्योंकि नेतृत्व में विविधता थी, पूरे आंदोलन का कोई एक नेता नहीं था.'
यह भी पढ़ें: मोहम्मद यूनुस को भी शेख हसीना जैसी बगावत का डर? सेना को दी मजिस्ट्रेट वाली पावर, गिरफ्तारी से लेकर गोली मारने तक की छूट

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








