
पूजा बनर्जी-कुणाल वर्मा ने दोबारा रचाई शादी, रस्मों में शामिल हुआ एक साल का बेटा
AajTak
लाइट पिंक साड़ी में पूजा बनर्जी और मैचिंग कुर्ते में कुणाल वर्मा की जोड़ी परफेक्ट लग रही थी. पूजा ने फोटो शेयर कर लिखा- दोबारा नई शादी हुई. साथ ही कुणाल को पतिदेव नाम से टैग किया है. वहीं कुणाल ने लिखा- बन गई मेरी रानी.
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और एक्टर कुणाल वर्मा ने गोवा के एग्जॉटिक लोकेशन में दोबारा शादी रचाई है. शादी के बाद उन्होंने गुलाबी कपड़ों में अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीर साझा की है. गोवा में हुई उनकी यह दूसरी शादी थी जिसमें पूरे बैंड बाजे के साथ शादी की सारी रस्में अदा की गई.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












