
पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के परिजन पर हमला... मासूमों से शर्मनाक हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के मालेगांव में 11 वर्षीय चार बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी गुणरत्न पखाले ने पूछताछ करने आए पीड़िता के परिजनों पर हमला कर दिया. हमला में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट और BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव शहर से बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 11 वर्षीय चार बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और बाद में पूछताछ करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
दरअसल, यह घटना मालेगांव शहर के गांधी नगर परिसर की है. पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय आरोपी गुणरत्न अरविंद पखाले ने अपनी ही 11 साल की बेटी की चार सहेलियों को घर के सेकंड फ्लोर पर बुलाया और उनके साथ शर्मनाक हरकतें कीं. घटना के बाद चारों बच्चियां रोते हुए अपने-अपने घर पहुंचीं और पूरी आपबीती परिजनों को बताई.\
यह भी पढ़ें: वाशिम में आफत की बारिश, बैंक और दुकानों में घुसा पानी, किसानों की फसलें हुई बर्बाद
परिजनों पर नुकीले हथियार से हमला
बच्चियों की आपबीती सुनने के बाद उनके परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उससे सवाल-जवाब करने लगे. इसी दौरान आरोपी गुणरत्न पखाले ने अचानक हमला कर दिया. उसने जेब में छिपाकर रखा हुआ स्टील का नुकीला कंपास (परकार) और टीन के छोटे टुकड़े से परिजनों पर वार किया.
इस हमले में आदित्य नाईकवाड़े नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आदित्य पीड़ित बच्ची का परिजन है. आरोपी ने उसकी गर्दन और प्राइवेट पार्ट के पास हमला किया, जिससे उसे गहरी चोटें आईं. घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











